Home / राज्य / चाचा ने अंधविश्वास में धारदार हथियार से भतीजे को मौत के घाट उतारा दिल दहला देने वाली घटना

चाचा ने अंधविश्वास में धारदार हथियार से भतीजे को मौत के घाट उतारा दिल दहला देने वाली घटना

 

 

सोसोनभद्र से शार्पदृष्टि की रिपोर्ट 

दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के नगवा गांव में रविवार रात अंधविश्वास के चलते दिल दहला देने वाली घटना हुई। जादू-टोना के शक में चाचा ने अपने सगे भतीजे की धारदार हथियार से हत्या कर दी। आरोपी को लगता था कि उसके बेटे की एक्सीडेंट में मौत के पीछे भतीजे का परिवार जिम्मेदार है।

दुद्धी थाना प्रभारी स्वतन्त्र कुमार सिंह ने बताया कि नगवा गांव निवासी जीत सिंह (21) पुत्र पाचू सिंह की हत्या में उसके चाचा छोटू सिंह का नाम सामने आया है। प्राथमिक जांच में घटना अंधविश्वास के चलते प्रतीत हो रही है। आरोपी फरार है, गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

मृतक की बहन सुनीता ने बताया कि चाचा छोटू अपने बेटे दिनेश की हादसे में मौत के लिए उनके परिवार को दोषी मानता था। फरवरी में दिनेश आर्केस्ट्रा कार्यक्रम से लौटते समय सड़क हादसे का शिकार हुआ था। इसके बाद से छोटू को टोने-टोटके का भ्रम हो गया था और वह लगातार धमकी दे रहा था।

रविवार रात करीब 8 बजे जब जीत चबूतरे पर बैठा था, तभी छोटू सिंह ने अचानक हमला कर दिया। सुनीता ने बचाने की कोशिश की तो आरोपी ने उस पर भी वार किया, लेकिन वह किसी तरह बचकर भाग निकली। ग्रामीणों के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल