चार माह से चल रही लखनऊ पूर्वोत्तर रेलवे की तैयारी यहाँ पड़े अवशेष ट्राम्ब वे लौह संम्पदा के इंजन को लखनऊ ले जाने के शासन स्तर से प्रयास होने लगा। 17 फरवरी को रेल व वन अधिकारियों की टीम एकमा में पहुँची और शेष इंजन को यहाँ से जाने के लिए वाहन लगाए। यह खबर लक्ष्मीपुर के ग्रामीणों को जैसे ही पहुँची, सैकड़ों की संख्या में कस्बे वासी पहुँच कर ट्राम्ब वे धरोहर को ले जाने से रोक दिया।
उन्होंने मांग किया कि ब्रिटिश साम्राज्य के इस धरोहर को इसी स्थल पर ही म्यूजियम बना कर रखा जाए।अधिकारियों पूरे मामले की जानकारी जिला प्रशासन व रेल प्रशासन को दिया।
फ़िलहाल अभी मौके पर अधिकारी जमे हुए हैं। अरविद सिंह इन्जीनियर पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ,अजेन्द्र कुमार सिंह टेक्नीशियन पूर्वोत्तर रेलवे ने बताया कि बताया कि शासन के रेलवे के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर वे लोग एकमा डिपो ट्राम्ब वे रेल इंजन को ले जाने के लिए आए हैं। शासन की मंशा है कि इस धरोहर को रेल प्रशासन संरक्षित करेगा।लेकिन यहां पर ग्रामीणों के विरोध के बाद हम लोग अपना वाहन हटा लिए है। पूरे प्रकरण को उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। शासन का जैसा निर्देश होगा। उसका पालन किया जाएगा।






