Home / राज्य / छठी मईया के भक्ति जागरण में डूबे रहें श्रद्धालूगण

छठी मईया के भक्ति जागरण में डूबे रहें श्रद्धालूगण

 

 

बृजमनगंज आर्यन जायसवाल 

छठ पर्व पर बृजमनगंज के ठाकुरद्वारा स्थित पोखरें पर सोमवार की शाम आयोजित भक्ति जागरण कार्यक्रम में उपस्थित लोग जागरण के मनमोहक गीतों को सुनकर कर भक्ति के सागर में डूबे रहे।पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार शिवम व कृष्णा ग्रुप द्वारा मेरे घर में पधारों गजानन जी मेरे घर में पधारों गीत से कार्यक्रम की शुरुआत हुई।इसके बाद मेरे घर आओं छट्ठी मईया, आज राधा को श्याम याद आ गया,लागे सावन का महीना मुरली बाजेगी जरूर, मुरली बाजेगी तो राधा नाचेंगी जरूर सहित विभिन्न भक्ति गीतों ने मनमोहा।इस दौरान राधा- कृष्ण, गणेश- लक्ष्मी सहित विभिन्न देवी-देवताओं की झांकी भी प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

इसके बाद पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने व्रती महिलाओं पर पुष्प वर्षा किया। छठ पूजा समिति के अध्यक्ष श्याम प्रकाश व नगर पंचायत अध्यक्ष, रामलीला समिति के अध्यक्ष रामकुमार, नटवर गोयल, ब्लाक प्रमुख उदय राज यादव, पूर्व प्रमुख हरीशचंद्र सोनकर को भी अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर जय प्रकाश गौंड, प्रदुम्न सिंह, मनोज जायसवाल , चंद्र प्रकाश सिंह, झिनक विश्वकर्मा,ओमप्रकाश जायसवाल, जगदम्बा जायसवाल,आशीष जायसवाल, यश जायसवाल सहित क्षेत्र के तमाम पुरूष, महिलाएं व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल