Home / राज्य / जंगल में आराम साखू का पेड़ काटकर बना रहे थे बोटा दो आरोपी गिरफ्तार,पाच बोटा साखू बाइक व औजार बरामद  

जंगल में आराम साखू का पेड़ काटकर बना रहे थे बोटा दो आरोपी गिरफ्तार,पाच बोटा साखू बाइक व औजार बरामद  

महराजगंज से श्रीनरायन गुप्ता 

बुधवार को सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के लक्ष्मीपुर रेंज अंतर्गत अचलगढ़ बीट के जंगल में सायं वन विभाग की टीम ने अवैध लकड़ी कटान के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को जंगल में साखू का पेड़ काटकर बोटा बनाते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। मौके से साखू के पाँच बोटा, एक मोटरसाइकिल तथा लकड़ी काटने में प्रयुक्त एक फेंट बरामद किया गया है। वन विभाग द्वारा आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।

डिप्टी रेंजर आलोक मिश्र के अनुसार बुधवार की शाम वनकर्मियों के साथ नियमित गश्त पर थे। गश्त के दौरान अचलगढ़ बीट के अंदरूनी हिस्से से कुछ लोगों की आवाजें सुनाई दीं। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए वन टीम ने चुपचाप आगे बढ़कर घेराबंदी की। मौके पर देखा गया कि कुछ लोग साखू के पेड़ को काटकर उसके बोटा बना रहे थे। वनकर्मियों को देखते ही आरोपी भागने लगे, लेकिन टीम की सतर्कता के चलते दो लोगों को मौके पर ही पकड़ लिया गया।

तलाशी के दौरान वन विभाग की टीम ने पाँच बोटा साखू की लकड़ी, एक बाइक और एक फेंट बरामद किया। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम सहवाज और सफी मोहम्मद बताया। दोनों आरोपी बहोरपुर गांव के निवासी हैं। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि आरोपी साखू की लकड़ी को चोरी-छिपे काटकर बाहर ले जाने की फिराक में थे।

डिप्टी रेंजर आलोक मिश्र ने बताया कि वन अधिनियम के तहत आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि जंगल की संपदा की सुरक्षा वन विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है और अवैध कटान में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

इस कार्रवाई में वनरक्षक राजीव वर्मा और राजेन्द्र यादव की भी सक्रिय भूमिका रही। वन विभाग द्वारा क्षेत्र में गश्त को और तेज कर दिया गया है ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। स्थानीय लोगों ने वन विभाग की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए उम्मीद जताई है कि इससे जंगलों में अवैध कटान पर प्रभावी नियंत्रण लगेगा।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल