महराजगंज से श्रीनरायन गुप्ता
अचलगढ़ के जंगल में बुधवार की रात्रि में अवैध लकड़ी तस्करी का मामला सामने आया है।वन विभाग की टीम ने गश्त के दौरान लकड़ी से भरी एक पिकअप को रोका,लेकिन मौके का फायदा उठाकर तस्कर वाहन लेकर फरार हो गए। तस्करों का पीछा करते समय एक वन दारोगा घायल हो चोटिल हो गए।
लक्ष्मीपर वन विभाग के वन दारोगा के पास अचलगढ़ जंगल में अवैध रूप से लकड़ी ले जाने की सूचना मिली थी। इसी दौरान देर रात गश्त कर रहे डिप्ट रेंजर आलोक मिश्र ने संदिग्ध पिकअप को जंगल से बाहर निकलते देखा।जब वाहन को रोकने का प्रयास किया तो तस्कर पिकअप से दबाकर निकल लिया।उसी दौरान डिप्टी रेंजर आलोक मिश्र बाइक से गिर गए।जहां वह चोटिल होने के बाद पुन: पिकअप का पीछा करते हुए समरधीरा तक गए।मेन रोड पाकर तस्कर भागने में सफल हो गया।इस संदर्भ में डिप्टी रेंजर आलोक ने बताया कि पिकअप का सीसी टीवी फुटेज के माध्यम से गाड़ी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।






