लखनऊसे शार्पदृष्टि की रिपोर्ट
प्रयागराज में जगुआर कार सेस नशे की हालत में 6 लोगों को कुचलने वाले आरोपी को पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रचित मध्यान लखनऊ के एक कारोबारी का बेटा बताया जा रहा है। घटना के बाद से वह फरार था और फिलहाल लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती है, जहाँ से पुलिस ने उसे हिरासत में लिया।
पुलिस अब आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि पूछताछ आगे बढ़ाई जा सके। उसके खिलाफ गैर इरादतन हत्या (IPC की धारा 304) का केस दर्ज किया गया है। पहले उस पर लापरवाही से गाड़ी चलाने (धारा 279 और 304A) का मामला दर्ज किया गया था, लेकिन गंभीर स्थिति देखते हुए धाराएँ बढ़ा दी गईं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हादसे में 6 लोगों की मौत हो चुकी है और कई घायल हैं। जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि घटना के समय आरोपी नशे में था या नहीं।यह रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।





