चौक बाजार से श्रीनरायन गुप्ता
महराजगंज डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वाधान में मिशन_शक्ति_5 के तहत जिलास्तरीय इंटर स्कूल ताइक्वांडो चैंपियनशिप का भव्य आयोजन चौक बाजार स्थित महंत दिग्विजयनाथ बहुउद्देशीय क्रीड़ा स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है। प्रतियोगिता में सब जूनियर, कैडेट, जूनियर और सिनियर वर्गों में लगभग 40 स्कूलों के 200 से अधिक ताइक्वांडो खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।
प्रतियोगिता में सम्मिलित बालिकाओं ने ताइक्वांडो कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता में बालिकाओं ने प्रदर्शित किया कि वे न सिर्फ आत्मरक्षा में सक्षम हैं, बल्कि आवश्यकता पड़ने पर शत्रु को पराजित करने का कौशल रखती हैं।







