लक्ष्मीपुर से श्रीनरायन गुप्ता
पब्लिक सेल्फ केयर टीम उत्तर प्रदेश, भारत द्वारा संचालित “बेटी विवाह सहयोग” पहल के अंतर्गत अड्डा बाजार के एक जरूरतमंद परिवार की बेटी के विवाह में संस्था के सदस्यों के सहयोग से आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इस पहल का उद्देश्य समाज में सहयोग और संवेदना की भावना को मजबूत करना है।
इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारी और सदस्य जरूरतमंद भीमप्रताप के निवास स्थान लक्ष्मीपुर ब्लाक के अड्डा बाजार पहुंचे, जहां उन्होंने संस्था के तरफ से 16 हजार रुपये सहयोग प्रदान किया। साथ ही इस सामाजिक सहयोग के प्रेरणादायक क्षणों का फोटो सेशन और दस्तावेजीकरण भी किया गया।
संस्था के संस्थापक संजय भारती ने कहा कि पीएससीटी का उद्देश्य केवल आर्थिक मदद देना ही नहीं, बल्कि समाज में आपसी सहयोग, मानवीय संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देना भी है। उन्होंने कहा कि यदि समाज के लोग एक-दूसरे की मदद के लिए आगे आएं तो जरूरतमंद परिवारों की कई समस्याएं आसानी से हल हो सकती हैं।
संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था द्वारा जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग की यह पहल आगे भी लगातार जारी रहेगी।
इस दौरान नितेश उपाध्याय, महेश कुमार, डॉ देवेन्द्र राव, त्रिभुवन सिंह, मोहन लाल, दुर्गेश राव, शिवेंद्र सिंह, राजाराम, भीमचन्द, रामहुजूर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।






