Home / राज्य / जिलाधिकारी ने फरेन्दा मंडी में फटाखा बाजार का किया निरीक्षण अग्निशमन विभाग को दिया आवश्यक निर्देश

जिलाधिकारी ने फरेन्दा मंडी में फटाखा बाजार का किया निरीक्षण अग्निशमन विभाग को दिया आवश्यक निर्देश

फरेन्दा से श्रीनरायन गुप्ता

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा दीपावली पर्व पर मण्डी समिति फरेन्दा में संचालित पटाखा बाजार का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए अग्निशमन प्रणाली, साफ–सफाई एवं दुकानों की व्यवस्था का गहन अवलोकन किया। उन्होंने एसडीएम,सीओ, तहसीलदार तथा सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पटाखा बाजार में अग्निशमन यंत्र, बालू व पानी की ब्यवस्था के अलावा नगर पंचायत की पानी टंकी व पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि किसी भी आकस्मिक घटना पर तत्काल नियंत्रण पाया जा सके।अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को प्रांगण में साफ–सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही स्प्रे टैंकर को लगवाने के लिए निर्देशित किया।

उन्होंने मुख्य अग्निशमन अधिकारी को भी एक फायर टेंडर लगवाने का निर्देश दिया।जिलाधिकारी ने पटाखा व्यापारियों से फायर एक्सटिंगयूजर चलवाकर देखा और दुकानों के आस–पास ज्वलनशील पदार्थों जैसे सुगरेट,माचीस को दूर रखने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि सभी लोग केवल अधिकृत कंपनियों के पटाखे ही बेचें तथा दुकानों में अवैध रूप से निर्मित या अत्यधिक विस्फोटक पटाखों की बिक्री न की जाए।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि दुकानें निर्धारित मानकों के अनुसार निर्धारित स्थानों पर ही लगाई जाएं तथा विद्युत संयोजन सुरक्षित ढंग से किया जाए।निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिस एवं अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को नियमित निगरानी रखने तथा सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जनता से भी अपील की कि त्योहार के अवसर पर सावधानी बरतें और सुरक्षित ढंग से दीपावली मनाए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल