महराजगंज से से श्रीनरायन गुप्ता
जिलाधिकारी श्री संतोष कुमार शर्मा ने समस्त जनपदवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें एकता, सद्भाव और आपसी प्रेम का संदेश देता है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि दीपावली स्वच्छता, सादगी एवं भाईचारे के साथ मनाएं। इस पर्व के दौरान पर्यावरण का ध्यान रखें और जरूरतमंदों की सहायता कर इस पर्व के आनंद को और भी अर्थपूर्ण बनाएं।







