Home / राज्य / जेल में आज़म ख़ान की तबीयत बिगड़ी, जिला अस्पताल से भेजे गए डॉक्टरों ने जांच से किया इनकार

जेल में आज़म ख़ान की तबीयत बिगड़ी, जिला अस्पताल से भेजे गए डॉक्टरों ने जांच से किया इनकार

लखनऊ

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आज़म ख़ान की तबीयत जेल में अचानक बिगड़ गई। उनकी स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल से दो डॉक्टरों को तत्काल जेल भेजा गया था।

हालाँकि, मौके पर पहुँचने के बाद दोनों डॉक्टरों ने किसी कारणवश आज़म ख़ान की मेडिकल जांच करने से इनकार कर दिया। इसके बाद वे बिना जांच किए ही जिला अस्पताल वापस लौट गए।

जेल प्रशासन ने डॉक्टरों द्वारा जांच न किए जाने की सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी है। उधर, आज़म ख़ान की तबीयत को लेकर उनके समर्थकों में चिंता बढ़ गई है। डॉक्टरों के इनकार की वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल