लखीमपुर खीरी
जिले में जेल में बंद एक आरोपी द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना से क्षेत्र में तनाव फैल गया। आत्महत्या की सूचना मिलते ही आरोपी के परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण धौरहरा थाने के बाहर एकत्रित हो गए।
ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए थाने का घेराव किया। स्थिति को शांत कराने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाया।
इधर, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और परिस्थितियों को नियंत्रण में लाने के प्रयास जारी हैं। अधिकारी घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं, वहीं ग्रामीण न्याय की मांग पर अड़े हुए हैं।




