Home / राज्य / जेल से Azam Khan का संदेश, ईद पर काले कपड़े पहनने की अपील   

जेल से Azam Khan का संदेश, ईद पर काले कपड़े पहनने की अपील   

 

रामपुर

Azam Khan ने जेल से मुस्लिम समुदाय, खासकर सुन्नी मुसलमानों के लिए एक संदेश भेजा है। उन्होंने अपील की है कि इस बार ईद के मौके पर लोग नए कपड़े पहनने के बजाय काले कपड़े पहनकर नमाज़ अदा करें और हाथों में काली पट्टी बांधें।

आजम खान के करीबी युसूफ मलिक ने बताया कि उन्होंने जेल में जाकर आजम खान और उनके बेटे Abdullah Azam Khan से मुलाकात की। इस मुलाकात में आजम खान की पत्नी और सालिम साहब भी मौजूद थे।

युसूफ मलिक के मुताबिक, आजम खान ने संदेश दिया है कि ईद के दिन काले कपड़े पहनकर और काली पट्टी बांधकर नमाज़ पढ़ी जाए। यह कदम ईरान में हुए हमलों में मारे गए लगभग 160 बच्चों की मौत पर शोक जताने के लिए उठाया जाए।

उन्होंने कहा कि आजम खान का मानना है कि ईद के दिन उन मासूम बच्चों को खिराज-ए-अकीदत पेश की जानी चाहिए, जो ईरान में अमेरिका और इजराइल के हमले में मारे गए हैं।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल