Home / विदेश / जौनपुर के सीबी यादव को बड़ी राहत, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिया क्षमादान, मामला पूरी तरह समाप्त

जौनपुर के सीबी यादव को बड़ी राहत, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिया क्षमादान, मामला पूरी तरह समाप्त

जौनपुर

अमेरिका में लंबे समय से चल रहे एक राजनीतिक मामले में अमेरिका में एक प्रतिष्ठित राजनीतिक कार्यकर्ता जौनपुर के सीबी यादव को बड़ी राहत मिली है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जांच रिपोर्ट के आधार पर सीबी यादव को औपचारिक रूप से क्षमादान देते हुए उनके खिलाफ चल रहे सभी मामलों को समाप्त कर दिया है। इस फैसले के बाद सीबी यादव और उनके समर्थकों में खुशी की लहर है।

जानकारी के अनुसार, वर्ष 2020 में अमेरिका में हुए राष्ट्रपति चुनाव के दौरान सीबी यादव पर स्थानीय डेमोक्रेटिक पार्टी के कुछ पदाधिकारियों ने चुनाव में गड़बड़ी के आरोप लगाए थे। इसके बाद मामले की विस्तृत जांच शुरू हुई, जो करीब पांच वर्षों तक चली। जांच के दौरान सीबी यादव से जुड़े कई पहलुओं की पड़ताल की गई, लेकिन उनके खिलाफ कोई ठोस या निर्णायक सबूत सामने नहीं आ सका।

सीबी यादव अमेरिका में एक प्रतिष्ठित राजनीतिक कार्यकर्ता रहे हैं और वह एक चुनावी सदस्य के रूप में भी अपनी भूमिका निभा चुके हैं। वे डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी से जुड़कर सक्रिय राजनीति में थे। लंबी जांच के बाद अमेरिकी अदालत ने भी आरोपों को मनगढ़ंत और आधारहीन माना।

12 नवंबर 2025 को राष्ट्रपति के समक्ष पेश की गई फाइल के आधार पर मामले को अस्थायी रूप से बंद किया गया था। इसके बाद 3 दिसंबर 2025 को विशेष अदालत ने इसे पूरी तरह खारिज कर दिया। इस निर्णय को सीबी यादव के राजनीतिक करियर के लिए बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल