लखनऊ से शार्पदृष्टि की रिपोर्ट
चारबाग रेलवे स्टेशन अपनी दुर्व्यवस्था के लिए चाहे जितना बदनाम हो,लेकिन आसानी से प्रशव कराने में स्टेशन को महारत हासिल कर लिया है।शुक्रवार को एक अनोखा नज़ारा देखने को मिला, जब चलती ट्रेन में प्रसव पीड़ा से जूझ रही एक महिला ने स्टेशन पहुंचने के तुरंत बाद जुड़वां बच्चों को जन्म दिया।रेलवे की मेडिकल टीम और यात्रियों की तत्परता से मां और दोनों बच्चे सुरक्षित हैं।चारबाग ने अक्टूबर के शुरुआती दिनों में भी एक महिला का प्रसव सकुशल कराया था।
जानकारी मुताबिक,ट्रेन में सफर कर रही महिला को रास्ते में अचानक प्रशव का पीड़ा शुरू हुआ।स्थिति गंभीर होती देख ट्रेन को लखनऊ के चारबाग स्टेशन पर आपातकालीन रूप से रोका गया।वहां मौजूद रेलवे मेडिकल स्टाफ ने तुरंत सहायता पहुंचाई और स्टेशन परिसर में ही सुरक्षित प्रसव कराया।बच्चों के जन्म के बाद स्टेशन पर मौजूद यात्रियों और स्टाफ ने तालियां बजाकर खुशी जाहिर की।पूरा स्टेशन कुछ देर के लिए उत्साह और भावनाओं से भर गया।रेलवे अधिकारियों के मुताबिक,मां और दोनों नवजातों की हालत स्थिर है।उन्हें आगे की देखभाल के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह घटना मानवीय संवेदना और तत्परता का उदाहरण बन गई, जहां समय पर मिली मदद ने एक जीवन नहीं,बल्कि दो नई जिंदगियों को सुरक्षित जन्म दिया।







