महराजगंज से श्रीनरायन गुप्ता
जिलाधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा द्वारा बुधवार को महापर्व गोवर्धन पूजा पर घुघुली ब्लाक के ग्राम सभा परसौनी बुजुर्ग के गोसदन में गोवर्धन पूजन किया गया। पूजन पश्चात जिलाधिकारी ने गोवंश को केला, गुड़, गेहूं भी खिलाया।जिलाधिकारी ने गोशाला का निरीक्षण किया।निरीक्षण में भूसा, चोकर,पशु आहार की क्वालिटी को देखा।सभी चीजें पर्याप्त मात्रा में थीं और किसी प्रकार की कोई कमी नही पायी गई।
गोसदन में 63 गोवंश संरक्षित थे। इससे पूर्व जिलाधिकारी ने गोशाला में पूजन अर्चन किया और गोवंशों को प्रसाद के रूप में गुड़,चना व केला खिलाया।जिलाधिकारी द्वारा गोवंश के ईयर टैगिंग और टीकाकरण की जानकारी ली।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि समस्त पशुओं का टीकाकरण और ईयर टैगिंग कराया जा चुका है।इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख ओमप्रकाश जायसवाल, नायब तहसीलदार देश दीपक तिवारी,पूर्व प्रतिनिधि भरत शुक्ला, प्रधान संघ मण्डल अध्यक्ष विजय मिश्रा,ग्राम प्रधान अविनाश ऊर्फ बंट्टी,ग्राम सचिव तृप्ति जायसवाल, बैजनाथ सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।






