महराजगंज से श्रीनरायन गुप्ता
दीपावली के पावन अवसर पर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने सोमवार को नेहरू नगर स्थित मलिन बस्ती में पहुंचकर वहां के बच्चों, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के साथ दीपावली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। सुगम को मलिन बस्ती पहुंचकर जिलाधिकारी ने बस्ती के लोगो को मिठाई, दीपक, मोमबत्तियां एवं फुलझड़ियां वितरित कीं।उन्होंने लोगो से संवाद कर उनका हाल जाना। मौके पर नगर पालिका परिषद के अधिकारियों को बस्ती की साफ-सफाई,जल निकासी,पेयजल आपूर्ति और विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।साथ ही बच्चों के साथ संवाद करते हुए उन्हें पढ़ने–लिखने के लिए प्रेरित किया।जिलाधिकारी ने कहा कि दीपावली प्रकाश, प्रेम और सौहार्द का प्रतीक पर्व है, जो अंधकार पर प्रकाश और असत्य पर सत्य की विजय का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग तक खुशियां पहुंचाना हम सभी का कर्तव्य है। प्रशासन की ओर से यह प्रयास है कि किसी भी बस्ती या परिवार में दीपावली फीकी न हो।बस्ती के लोगो ने जिलाधिकारी के इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि जिले के मुखिया का दीपावली के अवसर पर हमारे बीच आना सराहनीय है। हम सब उनको अपने बीच पाकर बेहद खुश हैं।बच्चे भी मिठाई और फुलझड़ी पाकर बेहद खुश दिखे।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन जनता के बीच रहकर शासन की मंशा के अनुरूप जनसेवा का कार्य कर कर सकता है। मलिन बस्ती में दीपावली मनाने का लक्ष्य समाज के आखिरी पायदान पर मौजूद लोगों को भी आश्वस्त करना था कि शासन और प्रशासन उनके साथ हैं और सुख–दुःख में उनके लिए तत्पर हैं।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार, एसडीएम सदर श्री जितेंद्र कुमार सहित स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।






