लक्ष्मीपुर से श्रीनरायन गुप्ता
महराजगंज जनपद में लक्ष्मीपुर की ब्लाक प्रमुख लोकआस्था के महापर्व छठ के अवसर पर अंजली पांडेय ने सोमवार की संध्या को डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया।
इस दौरान अपने गोरखपुर आवास पर ही बनाए गए आकर्षक स्विमिंग तालाब में डूबते सूर्य को अर्ध्य दिया।इस दौरान पूरा वातावरण ‘छठ मइया के जयकारों’ से गूंज उठा।
अंजली पांडेय ने कहा कि छठ पूजा सिर्फ एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि लोक संस्कृति, स्वच्छता और अनुशासन का पर्व है। उन्होंने छठव्रतियों की मंगलकामना करते हुए कहा कि सूर्योपासना से ऊर्जा, स्वास्थ्य और समृद्धि की प्राप्ति होती है।
जहा महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सजे सजाए घाटों पर पूजा सामग्री के साथ पहुंचीं और डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार के साथ पूरे लक्ष्मीपुर क्षेत्र की कामना की सुख-समृद्धि की कामना की







