Home / राज्य / ताला तोड़कर चोरी:बहन की शादी का रखा सामान उठा ले गए चोर कैसे होगे बहन के हाथ पीले शनिवार को होनी थी शादी कोल्हुई थाना के पिपरा सोहट का मामला

ताला तोड़कर चोरी:बहन की शादी का रखा सामान उठा ले गए चोर कैसे होगे बहन के हाथ पीले शनिवार को होनी थी शादी कोल्हुई थाना के पिपरा सोहट का मामला

 

महराजगंज से श्रीनरायन गुप्ता 

पिपरा सोहट गांव में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए बहन की शादी के लिए रखा गया सामान चोरी कर लिया। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया और शादी की तैयारियों को लेकर चिंता बढ़ गई है।

पिपरा सोहट निवासी अनीता प्रजापति ने अपनी बहन की शादी के लिए घर में कपड़े, गहने, बर्तन और अन्य जरूरी सामान पहले से ही इकट्ठा कर रखा था।बुधवार की रात्रि अज्ञात चोर सटर का ताला तोड़कर घर में घुस आए और शादी के लिए रखा सात सिलेंडर,टीवी,फ्रीज,वर्तन,गेहू ,चावल,बैंग सहित कीमती सामान समेटकर फरार हो गए।सुबह जब परिवार के लोगों को चोरी की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। शादी के लिए रखा गया अधिकांश सामान गायब था, जिससे परिवार के सामने बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है।स्वजनो का कहना है कि उन्होंने काफी मेहनत और बचत करके यह सामान जुटाया था।पीड़िता ने सूचना कोल्हुई थाना पुलिस को दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, जिससे लोगों में डर का माहौल है। वहीं पीड़ित ने प्रशासन से जल्द से जल्द चोरी का खुलासा कर सामान बरामद करने की मांग की है, ताकि तय समय पर शादी की रस्में पूरी हो सकें।थाना प्रभारी निरीक्षक कोल्हुई अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है तहरीर मिली है जांच की जा रही है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल