Home / राज्य / तुलसी घाट के सामने गंगा में मोटरबोट की टक्कर से नाव डूबी, छह लोग बाल-बाल बचे  

तुलसी घाट के सामने गंगा में मोटरबोट की टक्कर से नाव डूबी, छह लोग बाल-बाल बचे  

 

वाराणसी

सोमवार दोपहर तुलसी घाट के सामने गंगा नदी में बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार मोटरबोट ने एक चप्पू वाली नाव को टक्कर मार दी, जिससे नाव देखते ही देखते गंगा में समा गई। नाव पर सवार पांच बड़े और एक बच्चा नदी में गिर पड़े। मौके पर मौजूद नाविकों और राहत टीमों ने तत्परता दिखाते हुए सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि तेज आवाज के साथ नाव पलट गई। नाव पर सवार यात्री दिलीप ने बताया कि वे तुलसी घाट से नाव बुक कर गंगा स्नान के लिए उस पार जा रहे थे, तभी सामने से आई तेज रफ्तार मोटरबोट ने टक्कर मार दी। सभी लोग डूबने लगे, लेकिन किसी तरह नाव पकड़कर जान बचाई।

घटना की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ और जल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि, यह भी सामने आया कि नाव पर किसी के पास लाइफ जैकेट नहीं थी और न ही नाव में सुरक्षा उपकरण मौजूद थे।

हादसे के बाद दोनों नावों के नाविक मौके से फरार हो गए। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गंगा में नौकायन के दौरान लापरवाही लगातार बढ़ रही है और सुरक्षा मानकों की अनदेखी ऐसे हादसों को न्योता दे रही है। इस दिशा में सरकार की तरफ से भी नावों के सफल संचालन के लिए किसी तरह की नियमावली बनाकर कोई गंम्भीर प्रयास नहीं किए गए हैं।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल