महराजगंज से श्रीनरायन गुप्ता
सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के लक्ष्मीपुर के महेशपुर महेदिया वन चौकी के निकट शुक्रवार को दो भैंस चरवाहों पर तेंदुए ने हमला कर दिया। जिससे दोनों लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को सीएचसी लक्ष्मीपुर भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बकैनिया हरैया निवासी रमजान अली उम्र 55, श्रीधर यादव उम्र 30 वर्ष दोनो लोग जंगल के सटे महेशपुर महेदिया वन चौकी के किनारे भैस चरा रहे थे।इसी दौरान तेंदुए ने उनपर हमला कर दिया। जिससे दोनों घायल हो गए। शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने निजी वाहन से से सीएचसी लक्ष्मीपुर भर्ती कराया। जहाँ चिकित्सक डॉ देवेंद्र प्रताप सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।उनका कहना है कि तेदुए का पंजा लगना गंभीर होता है।जिनका विशेषज्ञ चिकित्सक को दिखाना आवश्यक है।
वही सूचना मिलते ही रेंजर वेदप्रकाश शर्मा मौके पर पहुँच कर उनका बनाया दर्ज किया। रेंजर का कहना है कि आसपास के ग्रामीणों को अनावश्यक जंगल की तरह जाने से बचना चाहिए। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में वनकर्मियों को भ्रमण के लिए लगाया गया है।





