Home / राज्य / तेज रफ्तार का कहर बोलेरो पेड़ से टकराई, चार युवकों की मौत, एक गंभीर

तेज रफ्तार का कहर बोलेरो पेड़ से टकराई, चार युवकों की मौत, एक गंभीर

 

 

बलिया की रिपोर्ट 

जिले के बांसडीह क्षेत्र के पर्वतपुर–घेराई मार्ग पर महुआ बाग में मंगलवार देर रात एक तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इस भीषण हादसे में चार युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज वाराणसी में चल रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को सीएचसी बांसडीह भेजा। मृतकों की पहचान रामपुर कला गांव निवासी सत्यम राजभर (20) पुत्र हरीश राजभर, राजा कुमार (18) पुत्र विजय कुमार, तथा हरदतपुर गांव के दिवाकरपुर निवासी विकास उर्फ विशाल राजभर (21) पुत्र श्रीकेश राजभर और अनीश राजभर (16) पुत्र राजकुमार के रूप में हुई है। वहीं घायल अभिषेक (18) पुत्र कीनू राजभर का इलाज वाराणसी में जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बोलेरो की रफ्तार काफी तेज थी। महुआबाग के पास मोड़ पर चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे गाड़ी पेड़ से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सत्यम और विशाल को मृत घोषित कर दिया। राजा को वाराणसी ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई, जबकि अनीश ने बुधवार सुबह ट्रॉमा सेंटर वाराणसी में दम तोड़ दिया। घायल अभिषेक का उपचार अभी भी जारी है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल