Home / राज्य / तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 6 घायल, एक की मौत, चालक नशे में गिरफ्तार

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 6 घायल, एक की मौत, चालक नशे में गिरफ्तार

चंदौली

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार रात तेज रफ्तार और अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने जमकर कहर बरपाया। जलीलपुर चौकी अंतर्गत पड़ाव चौराहे पर करीब रात 10 बजे वेस्ट बंगाल नंबर की स्कॉर्पियो ने पहले एक साइकिल सवार को कुचला, फिर ई-रिक्शा समेत कुल 6 वाहनों में टक्कर मारते हुए जा रुकी। इस भीषण हादसे में 6 से अधिक लोग घायल और एक की मौत हो गयी।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गुस्साए लोगों ने स्कॉर्पियो में तोड़फोड़ की और कार चालक की धुनाई कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह भीड़ से युवक को छुड़ाया। घायलों को तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चार घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि रात में बेकाबू कार ने कई वाहनों को टक्कर मारी, जिससे कई लोग घायल हुए हैं। स्कॉर्पियो सवार एक युवक को गिरफ्तार किया गया है, जो नशे की हालत में था। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल