Home / राज्य / थाना पारा क्षेत्र में गोलियों की गूंज और भीषण संघर्ष से दहशत, पुलिस पर उठे अनेकों सवाल

थाना पारा क्षेत्र में गोलियों की गूंज और भीषण संघर्ष से दहशत, पुलिस पर उठे अनेकों सवाल

 

लखनऊ

पारा कोतवाली क्षेत्र के पिंक सिटी, गंगा विहार-नियर बाजपेई पत्ता पुड़ी इलाके में सोमवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दो पक्षों के बीच आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। संघर्ष के दौरान गोलियां चलने की बात सामने आई, जबकि कई लोगों ने मिलकर एक युवक की बेरहमी से पिटाई भी कर दी।

युवक के -पत्थर से हमला किया गया, जिससे उसे गंभीर चोटें पहुँचीं। स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल फैल गया।सिर पर ईंट

घटना के प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मौके पर फायरिंग हुई थी और इसकी मोबाइल फोन में रिकॉर्डिंग भी सामने आई है। वहीं, पीड़ित भी गोली चलने का दावा कर रहा है।

इसके विपरीत, पारा थाना प्रभारी फायरिंग की घटना से इनकार कर रहे हैं। पुलिस के इस रुख को लेकर लोगों में नाराज़गी है, खासकर इसलिए क्योंकि कुछ दिन पहले भी क्षेत्र में हुई एक घटना को पुलिस ने नकार दिया था। अब ताज़ा हिंसा और फायरिंग के आरोपों को भी “झूठा” साबित करने की कोशिश के आरोप लग रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में दबंगों का खौफ़ कम होने के बजाय बढ़ता दिख रहा है और पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल