Home / राज्य / दामाद के बाद बहनोई संग भागी सपना बोली राहुल मारपीट कर कमरे में बंद रखने का लगया आरोप 

दामाद के बाद बहनोई संग भागी सपना बोली राहुल मारपीट कर कमरे में बंद रखने का लगया आरोप 

 

अलीगढ़

सास–दामाद और फिर बहनोई से जुड़े रिश्तों को कलंकित करने वाली सपना ने दामाद से पति बने राहुल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सपना का कहना है कि राहुल उसके साथ मारपीट करता था और उसे कमरे में बंद कर देता था। उसने यह भी आरोप लगाया कि उसे मजबूरी में टॉयलेट तसले में करना पड़ता था।

सपना के मुताबिक, वह और राहुल लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे, लेकिन इस दौरान राहुल का व्यवहार हिंसक और प्रताड़नापूर्ण था। उसने दावा किया कि घर से भागते समय वह जो भी सामान साथ लाई थी, राहुल ने उसे खत्म कर दिया। सपना ने कहा, “अब मुझे अपनी जिंदगी खुद जीनी है।” सपना ने राहुल पर अन्य गंभीर आरोप भी लगाए हैं। सपना का कहना है कि राहुल ने कई लोगों को धोखा दिया और कई महिलाओं की जिंदगी बर्बाद की। उसने यह भी दावा किया कि राहुल ने अपने रिश्तों में भी मर्यादा का उल्लंघन किया।

वहीं, जिस बहनोई पर पहले आरोप लगाए गए थे, उसने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उसके जीजा को बदनाम किया जा रहा है। मामले में दोनों पक्षों के बयान सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर चर्चाओं का दौर तेज है।

फिलहाल, ये सभी आरोप कथित हैं। प्रशासन या पुलिस की ओर से अभी तक किसी आधिकारिक जांच या पुष्टि की जानकारी सामने नहीं आई है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल