Home / राज्य / दिनदहाड़े तमंचे के बल पर अकाउंटेंट का अपहरण, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप  

दिनदहाड़े तमंचे के बल पर अकाउंटेंट का अपहरण, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप  

 

अलीगढ़ 

थाना सिविल लाइन क्षेत्र में दिनदहाड़े हुए एक सनसनीखेज अपहरण से इलाके में हड़कंप मच गया। तस्वीर महल स्थित साईं ढाबा के पास से एक अकाउंटेंट शाहरुख का तमंचे के बल पर अपहरण कर लिया गया। पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित शाहरुख को अल-दुआ मीट फैक्टरी परिसर से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने मौके से आरोपी ठेकेदार जीशान को हिरासत में ले लिया है। साथ ही अपहरण में इस्तेमाल की गई कार को भी कब्जे में लिया गया है, जो फैक्टरी मालिक हाजी जहीर के नाम पर पंजीकृत बताई जा रही है। पीड़ित शाहरुख का आरोप है कि आरोपी उससे अकाउंट से जुड़े अवैध काम जबरन कराना चाहता था। मना करने पर उसे धमकाया गया। शाहरुख के करीब 22 हजार रुपये बकाया थे, जिसे देने के बहाने बुलाकर उसका अपहरण किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल