Home / राज्य / दिपावली पर ग्राम प्रधान ने बढ़ाया सौहार्द, सदस्यों व कर्मीओ को अंगवस्त्र से किया सम्मानित, ग्रामीणों को बांटी मिठाइयाँ

दिपावली पर ग्राम प्रधान ने बढ़ाया सौहार्द, सदस्यों व कर्मीओ को अंगवस्त्र से किया सम्मानित, ग्रामीणों को बांटी मिठाइयाँ

 

लक्ष्मीपुर से श्रीनरायन गुप्ता 

लक्ष्मीपुर ब्लाक के लक्ष्मीपुर कैथवलिया में दीपावली के शुभ अवसर पर ग्राम पंचायत में हर्षोल्लास का माहौल देखने को मिला। ग्राम प्रधान दिनेश तिवार ने दीपावली पर्व को सामूहिक रूप से मनाते हुए ग्राम पंचायत सदस्य, आशा कार्यकर्ता, सफाईकर्मियो को अन्य ग्राम सेवकों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान दिनेश त्रिपाठी ने कहा कि त्योहारों का सही अर्थ तभी है जब समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चला जाए।सदस्य,आशा,आगनवाड़ी सफाई कर्मियो को अंगवस्त्र दिया।

साथ ही समस्त ग्रामवासियों को मिठाइयाँ वितरित कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं और साफ-सफाई व भाईचारे का संदेश दिया।कार्यक्रम में ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और इस पहल की सराहना की। सभी ने दीपावली को मिलजुलकर मनाने का संकल्प लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल