ललाइन पैसिया से श्रीनरायन गुप्ता
लक्ष्मीपुर ब्लाक के ललाइन पैसिया में दीपावली के शुभ अवसर पर ग्राम पंचायत में हर्षोल्लास का माहौल देखने को मिला। ग्राम प्रधान बलिराज यादव ने दीपावली पर्व को सामूहिक रूप से मनाते हुए ग्राम पंचायत सदस्य को अन्य ग्राम सेवकों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कमलेश यादव ने कहा कि त्योहारों का सही अर्थ तभी है जब समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चला सदस्यों को अंगवस्त्र दिया।
साथ ही समस्त ग्रामवासियों को मिठाइयाँ वितरित कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं और साफ-सफाई व भाईचारे का संदेश दिया।कार्यक्रम में ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और इस पहल की सराहना की। सभी ने दीपावली को मिलजुलकर मनाने का संकल्प लिया






