Home / राज्य / दिल्ली–देहरादून हाईवे पर सांप्रदायिक नारे लिखने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 2 युवतियां और 1 युवक गिरफ्तार

दिल्ली–देहरादून हाईवे पर सांप्रदायिक नारे लिखने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 2 युवतियां और 1 युवक गिरफ्तार

 

सहारनपुर (उत्तर प्रदेश)

सहारनपुर पुलिस ने दिल्ली–देहरादून नेशनल हाईवे पर सांप्रदायिक नारे लिखकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में दो युवतियों और एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना बिहारीगढ़ पुलिस ने कोर्ट के आदेश के बाद की। शुक्रवार को तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने दिल्ली–देहरादून नेशनल हाईवे-72A (एलिवेटेड रोड) पर सड़क किनारे बने सीमेंट ब्लॉक और शेल्टर पर स्प्रे पेंट से “यह सड़क मुसलमानों के लिए नहीं है” जैसे विवादित और सांप्रदायिक नारे लिखे थे। इस घटना का 59 सेकंड का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दो युवतियां हाईवे की रेलिंग पर स्प्रे पेंट से नारे लिख रही हैं, जबकि उनके साथ मौजूद एक युवक पूरे घटनाक्रम का वीडियो रिकॉर्ड कर रहा है।

बताया जा रहा है कि यह घटना 26 फरवरी की देर शाम की है। तीनों आरोपी देहरादून के रहने वाले हैं और खुद को ‘हिंदू रक्षा दल’ का कार्यकर्ता बताते हैं।

हैरानी की बात यह है कि गिरफ्तारी के बाद भी आरोपियों ने अपने किए पर कोई पछतावा नहीं जताया। उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा कि वे “सनातन धर्म के लिए एक बार नहीं, बल्कि 10 बार भी जेल जाने को तैयार हैं।”

पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस घटना में और कोई व्यक्ति या संगठन शामिल तो नहीं है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल