करूणेश पांडेय की रिपोर्ट
पुरन्दरपुर थाना अंतर्गत सोमवार की रात दिल्ली ब्लास्ट की घटना के बाद पुलिस ने क्षेत्र के महत्वपूर्ण स्थानों व सार्वजनिक स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस संदर्भ में प्रभारी निरीक्षक मनोज राय ने बताया कि लक्ष्मीपुर रेलवे स्टेशन पुरन्दरपुर रेलवे स्टेशन तथा अति महत्वपूर्ण मंदिर सहित विभिन्न स्थानों की सघन तलाशी की गई। साथ ही जगह – जगह सशस्त्र पिकेट्स लगाए गए। संदिग्धों से पूछताछ भी की गई। कुछ स्थानों पर बेवजह घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों को हिदायत भी दी गई।साथ उन्होने आम लोगो से अपील किया कि यदि कही कोई संदिग्ध बस्तु या व्यक्ति कोई भी दिखे तो पुलिस को तत्काल सूचित करे इस दौरान अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।






