महराजगंज से श्रीनरायन गुप्ता
लक्ष्मीपुर ब्लॉक क्षेत्र स्थित ललाइन पैसिया में कांग्रेस पार्टी के जिला सचिव छोटन गुप्ता द्वारा कांग्रेस पार्टी की एक सभा आयोजित किया गया जिसके मुख्य अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश में संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मुहिम चल रही है और इसके अगुआ जन नायक राहुल गांधी जी है उसी के तहत निर्वाचन आयोग को वोट चोरी रोकने को लेकर 5 करोड़ हस्ताक्षर सौंपने के अवसर पर नई दिल्ली में एक विशाल रैली प्रस्तावित है जिसमें कश्मीर से लेकर कन्या कुमारी तक के लाखों लोग शामिल होंगे उसमे भाग लेने के लिए जागरूक करने आया हू।
जिससे जनपद महराजगंज के सर्वाधिक संख्या रैली में प्रतिभाग करने की आपील किया।इसी कड़ी में अभी तक महराजगंज,सिसवा, घुघली, नौतनवा, फरेंदा के बाद अब लक्ष्मीपुर में सभा करके जनजागरण किया जा रहा है।सभा की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष हरिराम मौर्या ने किया और संचालन जिला किया।इस दौरान सभा में पूर्व प्रत्याशी सदा मोहन उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष राजन शुक्ला ने भी संबोधित किया और भारी से भारी संख्या में रैली में प्रतिभाग करने की अपील की और कहा कि राहुल गांधी जैसा कोई और नेता भाजपा के विरोध में नहीं खड़ा है इसलिए सभी को उनको ताकत देना चाहिए।
सभा में मुख्य रूप से जिला सचिव लालू प्रसाद यादव,योगेंद्र चौधरी,गुड्डू यादव,कैलाश चौहान,राम प्रकट निषाद,जमील अहमद,पिंटू श्रीवास्तव,शिवा नंद मिश्र, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।







