Home / राज्य / दिल्ली लाल किले के पास कार ब्लास्ट में आठ की मौत 16 घायल

दिल्ली लाल किले के पास कार ब्लास्ट में आठ की मौत 16 घायल

 

 

दिल्ली की रिपोर्ट 

 

लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-एक के पास सोमवार की रात्रि पार्किंग में खड़ी एक कार में अचानक धमाका हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि आग तेजी से फैली और आसपास खड़ी तीन और गाड़ियां भी जल गईं।

हादसे में आठ व्यक्तियो की मौत हो गई है।और 16 लोग घायल हुए है। धमाके की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। सूचना मिलते ही दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है, फॉरेंसिक टीम मौके पर जांच कर रही है और CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

दिल्ली पुलिस ने शहर में हाई अलर्ट जारी कर दिया है।फिलहाल एनआईए ने भी जांच शुरू कर दिया है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल