Home / विदेश / दुबई एयर शो में IAF तेजस जेट क्रैश:स्क्यडन पायलट विंग कमांडर नमन स्याल की मृत्यु 

दुबई एयर शो में IAF तेजस जेट क्रैश:स्क्यडन पायलट विंग कमांडर नमन स्याल की मृत्यु 

 

दुबई 

शुक्रवार दोपहर दुबई एयर शो में एक अंतरराष्ट्रीय हवाई प्रदर्शन के दौरान भारतीय वायुसेना का एक तेजस विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह HAL द्वारा विकसित एक सिंगल-इंजन तेजस विमान था। 45 स्क्वाड्रन के पायलट, विंग कमांडर नमनश स्याल, कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) के निवासी, दुबई एयर शो में हुए LCA तेजस क्रैश में वीरगति को प्राप्त हो गए। 

IAF ने कहा, “भारतीय वायुसेना इस अमूल्य क्षति पर गहरा दुख व्यक्त करती है और शोकाकुल परिवार के साथ खड़ी है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी गठित की जा रही है।इस दुखद घटना पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बयान जारी करते हुए कहा,“दुबई एयर शो के दौरान एक बहादुर और साहसी IAF पायलट की मृत्यु से अत्यंत दुखी हूँ.”

शहीद पायलट के चाचा जोगिंदर नाथ स्याल ने बताया,

“वह मेरे भाई का बेटा था। उसकी शादी 2014 में हुई थी, पत्नी भी IAF में कार्यरत है और एक बेटी है। उसे जल्द प्रमोशन मिलने वाला था और 34 साल की उम्र में वह स्क्वाड्रन लीडर था। वह बहुत ही विनम्र इंसान था।”

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल