महराजगंज से श्रीनरायन गुप्ता
मसराजगंज के लक्ष्मीपुर विकास खंड देवपुर में चंद्रबली चौधरी मेमोरियल कालेज ऑफ़ एजुकेशन कॉलेज, देवपुर में आज भव्य समारोह के बीच महाविद्यालय की आधारशिला रखी गई।इस अवसर पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय ग्रामीणों की बड़ी संख्या मौजूद रही।
कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना एवं भूमि पूजन के साथ हुई।मुख्य अतिथि प्राचार्य जितेंद्र मिश्र ने शिलान्यास कर कॉलेज भवन निर्माण की औपचारिक शुरुआत की।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि चंद्रबली चौधरी मेमोरियल ऑफ़ एजुकेशन कॉलेज की स्थापना से क्षेत्र में उच्च शिक्षा के नए द्वार खुलेंगे और स्थानीय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा अपने ही इलाके में मिल सकेगी।

प्रवंधक विजय चौधरी ने बताया कि महाविद्यालय में बी.एड., डी.एल.एड. सहित विभिन्न शिक्षण प्रशिक्षण पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे।आधुनिक शिक्षण सुविधाओं और समुचित इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ कॉलेज को क्षेत्र का एक प्रमुख शैक्षणिक केंद्र बनाने का लक्ष्य रखा गया है।स्थानीय लोगों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि यह महाविद्यालय युवा पीढ़ी के लिए नई संभावनाएँ लेकर आएगा और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देगा।कार्यक्रम के अंत में अतिथियों का सम्मान किया गया और कॉलेज निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने का संकल्प लिया गया।

जिसमे महात्माबुद्ध इण्टर मीडिएट कालेज के प्रधानाचार्य दयानंद सिंह, जिला पंचायत सदस्य दीपक पाण्डेय उर्फ़ दीपू पाण्डेय, राजेश कुमार यादव बैजनाथ मद्धेशिया व्यास चौधरी महबूब आलम मो आरिफ, कृष्ण कुमार मद्धेशिया,अनुराग कुमार यादव,त्रिभुवन चौधरी,संतभव चौधरी,संतलाल चौधरी,आदित्य चौधरी,भानु सिंह, बंटी तिवारी,विपिन पटेल;पंकज तिवारी सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे संस्थापक प्रबंधक विजय कुमार चौधरी के देखरेख में कार्यक्रम सफल हुआ।






