Home / राज्य / धावापुर में सांड का आतंक,व्यक्ति पर हमला,अस्पताल में भर्ती  

धावापुर में सांड का आतंक,व्यक्ति पर हमला,अस्पताल में भर्ती  

 

लखनऊ से शार्पदृष्टि की रिपोर्ट 

 

बंथरा क्षेत्र के धावापुर गांव में बुधवार को एक आवारा सांड ने ग्रामीण पर हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार,गांव के निवासी गिरीश सिंह सुबह अपने घर के बाहर टहल रहे थे, तभी अचानक एक आवारा सांड ने उन पर हमला कर दिया। सांड ने उन्हें जमीन पर गिराकर सींग से पेट में जोरदार वार किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने किसी तरह सांड को भगाया और घायल गिरीश सिंह को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। ग्रामीणों ने इलाके में आवारा पशुओं के बढ़ते आतंक को लेकर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल