Home / राज्य / नए कानून को लेकर नौतनवा पुलिस ने राजीव गांधी फार्मेसी कॉलेज में चलाया जागरूकता कार्यक्रम

नए कानून को लेकर नौतनवा पुलिस ने राजीव गांधी फार्मेसी कॉलेज में चलाया जागरूकता कार्यक्रम

नौतनवा से शश्रीनरायना गुप्ता

भारत में नए कानून और नागरिक अधिकारों के प्रति युवाओं में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से नौतनवा पुलिस द्वारा शुक्रवार को राजीव गांधी फार्मेसी कॉलेज में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने हाल ही में लागू हुए नए कानूनों की जानकारी विद्यार्थियों को दी और बताया कि इन कानूनों का उद्देश्य समाज में बेहतर व्यवस्था और सुरक्षा सुनिश्चित करना है। अधिकारियों ने छात्रों को कानून का पालन करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संदेश दिया।

थानाध्यक्ष पुरूषोत्तम राव ने कहा कि “युवा पीढ़ी को कानून की जानकारी होना बेहद जरूरी है, क्योंकि वे समाज के भविष्य निर्माता हैं। कानून का सही ज्ञान ही अपराधों की रोकथाम और समाज में शांति बनाए रखने में सहायक हो सकता है।” भारत के नए आपराधिक कानून व तथा साइबर जागरूकता अभियान के तहत मिशन शक्ति टीम/साइबर टीम द्वारा राजीव गांधी कॉलेज ऑफ फार्मेसी,नौतनवां मे छात्राओं को भारत के नए कानून,महिला संबंधी अपराध ,ई-FIR ,जीरो FIR , शॉप लिफ्टर, मॉब लींन्चिंग, साइबर अपराध एसआई संजय कुमार, महिला कांस्टेबल अनुराधा चौहान द्वारा जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में कॉलेज प्राचार्य, शिक्षकों और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। छात्रों ने भी पुलिस अधिकारियों से कई सवाल पूछे और कानूनी प्रक्रियाओं को लेकर अपनी जिज्ञासाएं साझा कीं।

अंत में पुलिस टीम ने छात्रों को सुरक्षा, साइबर अपराध, नशा मुक्ति और ट्रैफिक नियमों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां भी दीं।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल