Home / राज्य / नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने ने डीएम व एसपी को दिया आभार पत्र

नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने ने डीएम व एसपी को दिया आभार पत्र

 

बृजमनगंज से आर्यन जायसवाल 

बृजमनगंज नगर पंचायत के अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने डीएम महराजगंज संतोष कुमार शर्मा व पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना को नवरात्रि, दशहरा, रामलीला, भरत मिलाप मेला व दीपावली पर्व तथा छठ पर्व को सकुशल संपन्न करवाने में प्रशासन के चुस्त दुरुस्त सुरक्षा व्यवस्था व सहयोग को लेकर आभार पत्र दिया। इस मामले में नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने बताया कि बृजमनगंज नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत इन पर्वो पर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक सहयोग प्रदान किया गया। जिससे क्षेत्र में सभी बड़े त्योहार सकुशल संपन्न हो गए। कही कोई अप्रिय घटना व अराजकता नहीं फैली। जिससे क्षेत्र के लोग व व्यापारीगण प्रशासन के प्रति काफी प्रसन्न महसूस कर रहे हैं। जिसके क्रम में जिला के उच्चाधिकारियों से मिल कर उनका आभार व्यक्त किया गया है। साथ ही भविष्य में भी ऐसी ही सहयोगात्मक व सुरक्षा व्यवस्था की अपेक्षा की गई। जिस पर डीएम संतोष कुमार शर्मा ने ऐसी ही सहयोगात्मक व्यवस्था को बनाए रखने का आश्वासन दिया । इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशांत कुमार को भी आभार पत्र दिया गया। इस अवसर पर सभासद धर्मेंद्र कुमार,झिनक विश्वकर्मा, व्यापारी नीरज जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल