Home / राज्य / निकाह में “लेग पीस” कम होने से मारपीट, कई घायल, दूल्हे ने गुस्से में स्टेज से ही बोला तीन तलाक

निकाह में “लेग पीस” कम होने से मारपीट, कई घायल, दूल्हे ने गुस्से में स्टेज से ही बोला तीन तलाक

 

कानपुर

खुशियों का मौका कब हंगामे में बदल जाए, कहना मुश्किल है। ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला कानपुर के ककवन रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में सामने आया, जहां निकाह समारोह में खाने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट और फिर तीन तलाक तक पहुंच गया।

शनिवार को बारामऊ गांव निवासी गुड्डू की बेटी निशा का निकाह बिल्हौर के फजल के साथ धूमधाम से हुआ। निकाह के बाद जयमाल का कार्यक्रम चल रहा था और मेहमान खाने का लुत्फ उठा रहे थे। तभी ‘लेग पीस’ और गोश्त कम होने को लेकर बराती और घराती पक्ष के बीच बहस छिड़ गई।

देखते ही देखते बहस ने उग्र रूप ले लिया। कुर्सियां और बर्तन चलने लगे, जिससे दुल्हन पक्ष के चाचा जमील और चचेरे भाई सलीम सहित कई घायल हो गए। आरोप है कि बराती जीशान ने अपने साथियों को बुलाकर हमला कराया।

इसी बीच माहौल और बिगड़ गया जब दूल्हा फजल भी गुस्से में आ गया। उसने जयमाल स्टेज से ही सबके सामने दुल्हन को चिल्ला कर तीन तलाक बोल दिया, जिससे समारोह में सनसनी फैल गई।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह हालात काबू में किए और नशे में धुत लोगों को हटाया। दुल्हन पक्ष ने दूल्हे के इस फैसले पर कड़ा विरोध जताते हुए विदाई रोक दी। फिलहाल दोनों पक्षों के बीच बातचीत और समझौते की कोशिश जारी है, लेकिन एक मामूली ‘लेग पीस’ विवाद ने पूरे निकाह को विवादों में ला दिया।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल