Home / विदेश / नेपाल चुनाव के लिए 72 घंटे तक आज से सील रहेगा सोनौली बॉर्डर, आवश्यक सेवाओं को छूट  

नेपाल चुनाव के लिए 72 घंटे तक आज से सील रहेगा सोनौली बॉर्डर, आवश्यक सेवाओं को छूट  

महाराजगंज

जिले से सटी भारत–नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। नेपाल में 5 मार्च को होने वाले चुनाव को लेकर सोनौली बॉर्डर को 2 मार्च से 72 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। इस दौरान सामान्य आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा, जबकि आवश्यक और आपातकालीन सेवाओं को ही सीमा पार करने की अनुमति दी जाएगी।

महाराजगंज में स्थित सोनौली बॉर्डर पर भारतीय और नेपाली सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों की संयुक्त बैठक हुई, जिसमें सीमा सुरक्षा और आपसी समन्वय को मजबूत करने पर सहमति बनी। करीब 84 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में हैं।

सोनौली स्थित एसएसबी कैंप कार्यालय में हुई बैठक में तय किया गया कि चुनाव संपन्न होने तक सघन जांच अभियान चलाया जाएगा। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद सीमा को पुनः सामान्य रूप से खोल दिया जाएगा।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल