लखनऊ
लखनऊ में किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (KGMU) के 21वें दीक्षांत समारोह के दौरान डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मंच से हल्के-फुल्के अंदाज़ में बड़ी बात कह दी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे जेपी नड्डा की मौजूदगी में उन्होंने यूपी बीजेपी के नवनियुक्त अध्यक्ष पंकज चौधरी से अपील करते हुए कहा कि उनकी कृपादृष्टि देश के खजाने पर है, अब वही कृपा लखनऊ और KGMU पर भी होनी चाहिए।
ब्रजेश पाठक ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से KGMU लगातार प्रगति कर रहा है, लेकिन राजधानी लखनऊ और इस प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थान को और अधिक संसाधनों की आवश्यकता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि पंकज चौधरी के नेतृत्व में केंद्र से और बेहतर सहयोग मिलेगा।
दीक्षांत समारोह में जेपी नड्डा ने KGMU की उपलब्धियों की सराहना की और चिकित्सा शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र, शिक्षक और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।





