Home / राज्य / पकरडीहा बीपैक्स (समिति) के सभापति के खिलाफ पारित नही हो सका अविश्वास प्रस्ताव

पकरडीहा बीपैक्स (समिति) के सभापति के खिलाफ पारित नही हो सका अविश्वास प्रस्ताव

 

महराजगंज से श्रीनरायन गुप्ता 

लक्ष्मीपुर क्षेत्र के सहकारी समिति पकरडीहा के सभापति पद के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की बैठक समिति के परिसर में मंगलवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत हुई। लेकिन सभापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव गिर गया। 

जानकारी के मुताबिक संतोष कुमार, उमाशंकर, जयराम, जोखन, श्रीमती हीरमती एवं श्यामदुलारी संचालक सदस्य, बी-पैक्स लि० पकरडीहा वि० ख० लक्ष्मीपुर ने जिलाधिकारी को दिनांक-11.12.2025 को नोटरी शपथ पत्र के साथ जमालुद्दीन सभापति बी-पैक्स लि० पकरडीहा वि० ख०-लक्ष्मीपुर के खिलाफ कार्यवाही करते हुए पद से हटाने का अनुरोध किया गया था।

जिलाधिकारी महराजगंज ने उ० प्र० सहकारी समिति नियमावली-1968 के नियम-458 के अनुसार समिति के सदस्यों द्वारा प्रस्तावित अविश्वास प्रस्ताव के विचारार्थ संचालक मण्डल की बैठक मंगलवार 13 जनवरी को कराने निर्देश दिए थे।

बैठक के लिए नायब तहसीलदार नौतनवां को पीठासीन अधिकारी नामित किया गया था। निर्धारित समय तिथि समय पर बैठक हुई। लेकिन कोई एक तिहाई बहुमत नही हो पाने से वर्तमान सभापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित नही हो सका।

इस सम्बंध में नौतनवा नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि अविश्वास प्रस्ताव पारित कराने के लिए नियमानुसार 6 मत चाहिए था लेकिन पांच सदस्य ही उपस्थित होकर मत दिये। जिससे जमालुद्दीन सभापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित नही हो सका। सम्बंधित रिपोर्ट जिलाधिकारी कार्यालय को सौंप दी गई है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल