लखनऊ से श्रीनरायन गुप्ता
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की बिहार में चुनावी सभाओं की शुरुआत 16 अक्टूबर से शुरू होगी मुख्यमंत्री योगी पटना और सहरसा में बीजेपी प्रत्याशियों से संबंधित दो चुनावी सभाओं को गुरुवार को संबोधित करेंगे । दो चरणों वाले चुनावी राज्य बिहार में बीजेपी प्रत्याशियों के समर्थन में यूपी सीएम योगी को 25 चुनावी सभाओं को संबोधित करने के लिये बीजेपी नेतृत्व ने प्लान किया हुआ है ।







