Home / राज्य / पटरी व सब्जी- फल के दुकानदारों की समस्याओं को लेकर व्यापारियों संग डीएम से मिले विधायक 

पटरी व सब्जी- फल के दुकानदारों की समस्याओं को लेकर व्यापारियों संग डीएम से मिले विधायक 

आर्यन जायसवाल बृजमनगंज

महराजगंज के नगर पंचायत बृजमनगंज में नव निर्मित वेंडिंग जोन में सब्जी व फल तथा पटरी व्यवसायियों के स्थानांतरण से उत्पन्न हुए समस्या को लेकर नगर के व्यापारीगण फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में बुधवार को डीएम महराजगंज संतोष शर्मा से मिले।

इस दौरान उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं से सिलसिलेवार डीएम को अवगत कराया। इस दौरान डीएम ने जल्द ही व्यापारियों के समस्याओं को हल करने का आश्वासन दिया।

फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी संग उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन कुमार व संरक्षक दिलीप चौधरी ने डीएम को बताया कि नगर पंचायत बृजमनगंज द्वारा बिना स्थानीय व्यापारियों की सहमति से मनमानी तरीके से वेंडिंग जोन का निर्माण कर तानाशाही रवैया अपनाते हुए फरमान जारी किया जा रहा है।

सब्जी व फल सहित अन्य छोटे व्यापारियों को वेंडिंग जोन जाने के लिए मजबूर किया जा रहा है विरोध करने पर नगर कर्मचारियों द्वारा मनमाने तरीके से उनका चलान काटा जा रहा है। जिलाधिकारी ने व्यापारियों के उत्पीड़न नहीं होने का आश्वाशन दिया। इस अवसर पर कमरुद्दीन चौधरी, रिजवान खान, अब्दुल सलाम, पशुपति गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल