Home / राज्य / पटाखा विक्रेताओं के साथ किया बैठक प्रशासन ने दिया आवश्यक निर्देश

पटाखा विक्रेताओं के साथ किया बैठक प्रशासन ने दिया आवश्यक निर्देश

 

 

श्रीनरायन गुप्ता की रिपोर्ट 

बड़हलगंज में पटाखा विक्रेताओं के साथ एक महत्वपूर्ण मीटिंग आयोजित की गई, जिसमें थाना प्रभारी चंद्रभान सिंह ने डेंगू से पीड़ित होने के बावजूद भी पूरी मुस्तैदी के साथ जिम्मेदारी संभाली। इस मीटिंग में पटाखों की दुकान वाले बड़हलगंज थाना क्षेत्र के करीब दो दर्जन से अधिक लोग उपस्थित रहे।

मीटिंग में थाना प्रभारी चंद्रभान सिंह ने पटाखा विक्रेताओं को निर्देश दिया कि वे दिवाली में पटाखों की दुकान खोलने के लिए प्रशासन के नियमों का पालन करें। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता में शांति व्यवस्था कायम रहनी चाहिए और किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

मीटिंग में एसएसआई कृष्ण कुमार गुप्ता, एसआई सुनील सिंह, कस्बा चौकी इंचार्ज आदित्य उपाध्याय, एस आई रवि कांत निगम,कांस्टेबल पुष्पेंद्र वर्मा, और कांस्टेबल राकेश यादव, महिला कांस्टेबल प्रीति यादव आदि पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने पटाखा विक्रेताओं को निर्देश दिया कि वे अपने दुकानों के पास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखें और किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतें।

मीटिंग में पटाखा विक्रेताओं ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि वे प्रशासन के नियमों का पालन करेंगे और किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल