Home / राज्य / पुराने लेन-देन को लेकर दबंगों ने दुकान में घुसकर की मारपीट, पुरंदरपुर क्षेत्र का मामला

पुराने लेन-देन को लेकर दबंगों ने दुकान में घुसकर की मारपीट, पुरंदरपुर क्षेत्र का मामला

महराजगंज से श्रीनरायन गुप्ता 

महराजगंज जनपद के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जगदीशपुर चौराहे पर पुराने लेन-देन के विवाद को लेकर दबंगों द्वारा एक दुकानदार अतिउल्लाह खा के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

ङबताया जा रहा है कि जगदीशपुर चौराहे पर स्थित एक दुकान में कुछ लोग अचानक पहुंचे और पुराने पैसों के लेन-देन को लेकर कहासुनी शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोप है कि दबंगों ने दुकान में घुसकर दुकानदार की पिटाई कर दी। घटना के दौरान दुकान में तोड़फोड़ किए जाने की भी सूचना है।

मारपीट की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल दुकानदार को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उसका उपचार किया गया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी।

घटना के बाद व्यापारियों में आक्रोश देखा जा रहा है और उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल