पुरन्दरपुर से श्रीनरायन गुप्ता
पुरन्दरपुर पुलिस ने बुधवार को चेकिंग अभियान के दौरान एक चार पहिया वाहन को रोका, जिस पर पूर्व विधायक का पास लगा हुआ था। जब दस्तावेजों की जांच की गई, तो वाहन मालिक द्वारा पास के दुरुपयोग कापूर्व विधायक का पास लगा वाहन पुलिस ने किया सीज शक गहराया। इसके बाद पुलिस ने वाहन को सीज कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जिस पूर्व विधायक के नाम से पास जारी किया गया था, वे फिलहाल किसी भी सक्रिय पद पर नहीं हैं। साथ ही, यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि क्या वाहन उनके स्वामित्व में है या नहीं। वाहन चला रहे व्यक्ति से जब पूछताछ की गई तो वह कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाया।प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि इस मामले में यदि पास का गलत उपयोग या फर्जीवाड़ा पाया जाता है, तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल वाहन को थाने में खड़ा कर आगे की जांच की जा रही है।





