Home / राज्य / प्रवर्तन निदेशालय की बड़ी कार्रवाई: अनिल अंबानी का

प्रवर्तन निदेशालय की बड़ी कार्रवाई: अनिल अंबानी का

 

मुम्बई

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित बैंक धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए उनके मुंबई स्थित आलीशान आवास ‘एबोड’ को कुर्क कर लिया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत अनंतिम आदेश जारी कर की गई है।

ईडी का आरोप है कि जांच के दायरे में आए वित्तीय लेनदेन में गंभीर अनियमितताएं पाई गई हैं, जिनकी जांच जारी है। यह कदम देश में आर्थिक अपराधों के खिलाफ सख्त रुख को दर्शाता है।

कुर्क की गई संपत्ति मुंबई के पॉश इलाके पाली हिल में स्थित ‘एबोड’ है, जो 66 मीटर ऊंची 17 मंजिला बहुमंजिला इमारत है।

आधिकारिक तौर पर इस संपत्ति का मूल्य 3,716.83 करोड़ रुपये आंका गया है। ईडी की यह कार्रवाई कॉर्पोरेट जगत में बड़े पैमाने पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल