Home / राज्य / प्रशासन ने समझा बुझाकर कराया अंतिम संस्कार मामले में दिया निष्पक्ष जांच का पूर्ण आश्वासन  

प्रशासन ने समझा बुझाकर कराया अंतिम संस्कार मामले में दिया निष्पक्ष जांच का पूर्ण आश्वासन  

महराजगंज से श्रीनरायन गुप्ता 

कोल्हुई क्षेत्र के इलाहावास गांव में उस वक्त माहौल गमभरा हो गया जब एक हफ्ते पहले संदिग्ध हालत में घायल मिले युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, लखनपुर टोला निवासी 27 वर्षीय जितेंद्र मौर्य की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिया।

शुरुआत में मामला एक सामान्य हादसे की तरह लग रहा था, लेकिन जब परिजनों के आरोपों ने इसे एक संभावित हत्या का रूप दे दिया और बताने लगे बीते तीन अप्रैल को जितेंद्र मौर्य बृजमनगंज थाना क्षेत्र के हबीबगढ़ गांव के पास गंभीर हालत में मिला था जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया था और उसकी मौत हो गई थी परिजनों ने मौत के बाद उसके साथ मारपीट की आशंका जताई युवक की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा उनका साफ कहना था कि यह कोई हादसा नहीं , बल्कि एक सुनियोजित हत्या है परिजनों का आरोप है कि जितेंद्र को बेरहमी से पीटा गया जिसकी वजह से उसकी जान गई उन्होंने पुलिस से मांग की है कि मामले में शामिल आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और सख्त कार्रवाई की जाए सीओ अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर कार्रवाई करेगी और जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी। फिलहाल पूरे इलाके में पुलिस की नजर बनी हुई हैं सुबह से शाम तक पुलिस परिजनों को मनाने में लगी रही कार्यवाही के तमाम आश्वासन भी दिये पर बात बनती नहीं दिख रही थी इस बिच समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक विनोद मणी त्रिपाठी पुलिस के साथ-साथ परिजनों को समझाने में लग गए उनके साथ गणेश शंकर पांडे भी थे 15 घंटे रेफ्रिजरेटर में शव का अंतिम संस्कार को लेकर तमाम चर्चाओं के बीच पुलिस की सूझबूझ और निष्पक्ष जांच की मनौती पर परिवार द्वारा का अंतिम संस्कार किया गया।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल