प्रयागराज से शार्पदृष्टि की रिपोर्ट
प्रयागराज में प्रेमिका के दबाव और झगड़ों से परेशान एक युवक को जो नही करना चाहिए वह कदम उठा लिया।युवक ने नदी में कूदकर अपनी जान दे दिया। जानकारी के अनुसार, युवक की प्रेमिका जबरन उसके घर पहुंच गई थी और बोली मेरी मांग भरो सजना।फिर वहीं जिद पर अड़ गई वही रहने लगी थी। घरवालों ने जब उसे जाने को कहा, तो वह झगड़ने लगी और युवक से बोली “मेरी मांग भरो सजना,नहीं तो हंगामा करूंगी।”जब युवक ने इनकार किया तो युवती ने 15 लाख रुपये की बड़ी रकम को मांग कर दी।मानसिक तनाव और पारिवारिक कलह के बीच युवक ने गुरुवार रात गंगा नदी में छलांग लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग और ब्लैकमेलिंग से जुड़ा पाया गया है। पुलिस युवती से पूछताछ कर रही है।





