Home / राज्य / प्रेम प्रसंग में युवक-युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

प्रेम प्रसंग में युवक-युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

महराजगंज से श्रीनरायन गुप्ता 

नौतनवा थाना क्षेत्र के ग्राम महूआरी के पास गोरखपुर नौतनवा रेल खंड पर प्रेम प्रसंग का एक दर्दनाक मामला सामने आया है,जहां एक युवक और युवती ने कथित रूप से ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। बताया जा रहा है कि किसी कारणवश दोनों मानसिक तनाव में थे,जिसके चलते उन्होंने यह खौफनाक कदम उठा लिया।

घटना की सूचना मिलते ही नौतनवा व कोल्हुई पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल तेज कर दिया दोनो शव में युवक गुजरवलिया शंकर मिश्र निवासी गोलू के रूप में हुई तो वही युवती सरिता पुत्री रानेवास के रूप में शिनाख्त हुई है।पुलिस दोनो शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। परिजन भी सदमे में हैं।इस संदर्भ में थानाध्यक्ष पुरूषोत्तम राव का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल